प्लाईवुड फैक्ट्री के मुंशी पर तलवारों से हमला
यमुनानगर श्री प्लाईवुड फैक्ट्री के मुंशी महताब पर उसके गांव के ही युवकों ने हमला कर दिया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
श्री प्लाईवुड फैक्ट्री के मुंशी महताब पर उसके गांव के ही युवकों ने तलवारों से हमला कर दिया। जिसमें वह जख्मी हो गया। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज किया। गांव शादीपुर निवासी महताब ने बताया कि 25 अक्टूबर को उसकी गांव के ही युसूफ से कहासुनी हो गई थी। इस रंजिश में यूसुफ, इमरान, आसिक, साऊद प्लानिग बनाकर आए। सुबह वह फैक्ट्री में जा रहा था। तभी आरोपितों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया।
वहीं, हनुमान कालोनी निवासी अरविद ने बताया कि वह शिव गैस प्लांट में नौकरी करता है। रात को वह महिला थाना के पास शिव गैस प्लांट से ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए गया था। इसी दौरान गाड़ी पीछे हटा रहा था। तभी फव्वारा चौक की ओर से दो युवक आए। गाड़ी पीछे हटाते समय उनके साथ विवाद हुआ। जिस पर वह गाली गलौज करने लगे। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। इसके बाद आरोपित अपने साथ आठ-नौ युवकों को लेकर आए और उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपित उनसे पांच हजार रुपये व मोबाइल भी छीन ले गए। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।