युवक ने फंदा लगा की जीवन लीला समाप्त, परिजनों का अस्पताल में हंगामा
लक्ष्मी नगर के 27 वर्षीय विशाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन पंखे फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त करने की बात कह रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने आपस में आरोप-प्रत्यारोप करते हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी को इसका जिम्मेदार ठहराया। मृतक के भाई मंगू ने बताया कि उसका भाई विशाल पेट्रोल पंप पर काम करता था और काफी समय से परेशान था।
जागरण संवाददाता , यमुनानगर :
लक्ष्मी नगर के 27 वर्षीय विशाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन पंखे फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त करने की बात कह रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने आपस में आरोप-प्रत्यारोप करते हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी को इसका जिम्मेदार ठहराया। मृतक के भाई मंगू ने बताया कि उसका भाई विशाल पेट्रोल पंप पर काम करता था और काफी समय से परेशान था। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी के रादौर के एक युवक के साथ संबंध थे। वह घर पर भी आता था। इस बात को लेकर विशाल परेशान रहने लगा। जब वह इस बारे में अपनी पत्नी से बात करता तो वह बहाने बनाकर अपने मायके चली जाती थी। अभी वह दो साल से मायके रह रही थी। इसी बात से परेशान होकर उसने अपनी जिदगी समाप्त कर ली। उसने बताया कि वह मूल रूप से गांव भंबोली के रहने वाले हैं। लक्ष्मीनगर में भी उनका मकान है। वहीं गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद बिसरा भेजा जाएगा। उसके बाद ही विशाल की मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है। उसके गले पर फंदे के निशान भी नहीं है। मामले की जांच की जा र ही है। पत्नी बोली- बच्चा न होने से था परेशान :
उधर, मृतक की पत्नी का कहना है कि विशाल बच्चा न होने से परेशान था। उसकी निजी अस्पताल से दवाई चल रही थी। उसने टेस्ट भी करवाए थे। ससुराल पक्ष के आरोप निराधार हैं। उनकी रोज आपस में फोन पर बात होती थी और वह उससे मिलने भी आ जाता था। उनके बीच ऐसी कोई लड़ाई नहीं थी। एक दिन पहले भी पत्नी को लेने गया था विशाल :
परिजनों ने बताया कि विशाल एक दिन पहले भी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था लेकिन उसने आने से मना कर दिया। वहीं, विशाल के रिश्तेदार भी उसे कई बार लेने गए पर उसने आने से मना कर दिया। विशाल घर बसाना चाहता था, लेकिन अपनी पत्नी के बर्ताव से परेशान था। उन्होंने बताया कि विशाल के माता-पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है।