वैट कम करने की मांग के लिए सीएम को भेजा पत्र
संवाद सहयोगी, रादौर: दीवाली के अवसर पर महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश व गुजरात की सरकारों
संवाद सहयोगी, रादौर: दीवाली के अवसर पर महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश व गुजरात की सरकारों ने पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए वेट में कमी करने की घोषणा की है। इसी प्रकार से हरियाणा सरकार भी वेट कम करके प्रदेश वासियों को राहत दे। इसके लिए रादौर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रधान सुशील अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक कर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।
सुशील अग्रवाल ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को भेजे पत्र में कहा कि सरकार दूसरे राज्यों की तर्ज पर प्रदेश में डीजल व पेट्रोल पर लगाए गए वेट में कमी करें। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से डीजल व पेट्रोल पर लगाए गए वेट में कमी करने की अपील की है। अब तक देश के तीन राज्यों ने पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए वेट में कमी की है। जिससे इन राज्यों में जनता को डीजल व पेट्रोल कम दामों पर मिल रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार भी पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए वेट में कमी कर जनता को राहत पहुंचाए। इससे पेट्रोल व डीजल के दामों में काफी कमी होगी और जनता को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रधान सुशील अग्रवाल, सूनील कांबोज, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर गुरचरण ¨सह, मास्टर बलजीत रोहिला, दर्शन लाल कांबोज, सुखबीर ¨सह सुक्खा, कर्मबीर खुर्दबन, लाल¨सह कांबोज, जगमाल पंच, मनमोहन ¨सह औजला, सुभाष मटटू, मुकेश मक्की आदि उपस्थित थे।