उच्च शिक्षा के लक्ष्यों से साकार करना ही डिजिटल भारत का सपना : कटारिया
उल्लेखनीय है कि गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में पिछले सप्ताह से रिवाइज्ड असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन फ्रेमवर्क ऑफ नैक फॉर कॉलेजेस विषय पर सात दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन हो रहा था।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुश्किल हालातों में भी यदि व्यक्ति मन से कुछ करने की ठान ले तो मंजिल मिल ही जाती है। शिक्षा का कार्य केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि शिक्षा के नवीन माध्यमों से डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करना भी है। ऐसे में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की ओर से लॉकडाउन में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। कॉलेज न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे भारत में दूसरे नंबर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है। यह बातें केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री रतन लाल कटारिया ने कॉलेज की ऑनलाइन वर्कशॉप के समापन सत्र के दौरान कही।
उल्लेखनीय है कि गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में पिछले सप्ताह से रिवाइज्ड असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन फ्रेमवर्क ऑफ नैक फॉर कॉलेजेस विषय पर सात दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन हो रहा था। इसका शुभारंभ शिक्षा मंत्री कंवरपाल व समापन केंद्रीय जल शक्ति, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिक राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया व विशिष्ट अतिथि घनश्याम दास अरोड़ा ने किया था।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वरिद्र गांधी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कॉलेज की गतिविधियों का स्मारक पत्र तैयार किया। इसका लोकार्पण मुख्यातिथि ने किया।