Move to Jagran APP

शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर व पोस्टर को निगम ने हटवाया

निगम की टीम ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग बैनर व पोस्टर हटाए। यह होर्डिंग बैनर व पोस्टर शहर के विभिन्न चौकों पार्कों की दीवारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगे हुए थे। जो शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 06:08 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 06:08 PM (IST)
शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर व पोस्टर को निगम ने हटवाया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : निगम की टीम ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए। यह होर्डिंग, बैनर व पोस्टर शहर के विभिन्न चौकों, पार्कों की दीवारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगे हुए थे। जो शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे थे। बिना अनुमति से लगाए गए इन होर्डिंग की वजह से नगर निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा था। 29 जनवरी के अंक में दैनिक जागरण ने संबंधित समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उस पर संज्ञान लेते हुए अगले ही दिन यह कार्रवाई हुई। निगम के गोदाम में पहुंचे होर्डिंग :

loksabha election banner

नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और बैनर हटाने के निर्देश दिए। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे होर्डिंग व पोस्टरों को हटाने के लिए चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। शनिवार सीएसआइ अनिल नैन की टीम रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन चौक (अग्रसेन चौक), महावीर चौक, शहीद भगत सिंह चौक, प्यारा चौक, जगाधरी वर्कशाप रोड, नेहरू पार्क रोड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना निगम की अनुमति अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए। टीम ने होर्डिंग व बैनरों को उतारकर निगम के वाहनों में लोडकर से गोदाम में पहुंचाया। जारी रहेगी कार्रवाई :

निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि नगर निगम इलाके में होर्डिंग लगाने के लिए कुछ स्थान चिह्नित किए गए है। नगर निगम की ओर से निर्धारित इन जगह पर शुल्क देकर ही बैनर या होर्डिंग लगाया जा सकता है। इसके अलावा शहर में होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होती है। लेकिन कुछ लोगों ने शहर में बिना अनुमति होर्डिंग लगाए हुए है। जो अवैध है। इन्हें हटाने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। शनिवार को शहर के कई मार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटवाए गए है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की अनुमति के बिना कोई भी होर्डिंग और बैनर न लगाए। बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग व बैनरों को हटाकर जब्त कर लिया जाएगा। शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग व बैनर हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.