स्कूलों में तीज महोत्सव पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुमथला में सोमवार को तीज महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुभारंभ स्कूल के ¨प्रसिपल डॉ. सुदेश बंसल ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
संवाद सहयोगी, रादौर : महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुमथला में सोमवार को तीज महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुभारंभ स्कूल के ¨प्रसिपल डॉ. सुदेश बंसल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। बच्चों ने हरियाणवी, पंजाबी, ¨हदी, राजस्थानी, अंग्रेजी गीतों पर जोरदार डांस किया। बच्चों ने देशभक्ति के गीत पेश कर सभी को देशप्रेम का संदेश दिया। सुदेश बंसल ने कहा कि त्यौहार हमारे जीवन में नया उत्साह व खुशी लेकर आते है। तीज का पर्व हरियाली का पर्व है। हमें सभी त्यौहारों को मिलजुलकर मनाना चाहिए। त्यौहारों से आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। 15 अगस्त के दिन देश के महान शहीदों के बलिदान को हमें नहीं भूलना चाहिए। मौके पर स्टाफ सदस्य स¨लद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, गीता, पूजा, नेहा, अशोक, निशा, आशा, ममतेश, विजय, अक्षय, गोपाल, सुमन, प्रियंका, रशिम, बबली, निधि,सुषमा, दीक्षा, गुरप्रीत, रीना उपस्थित थी।
उधर, ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर में तीज महोत्सव पर कई कार्यक्रम हुए। स्टाफ कोर्डिनेटर अनिता ¨जदल ने बताया कि तीज पर बच्चों के अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इसका शुभारंभ स्कूल की ¨प्रसिपल पूजा कांबोज ने किया। महिलाओं ने मेहंदी लगाकर, गीत गाकर, नृत्य करके व प्रतियोगिताओं का पूरा आनंद उठाया। पूजा कंबोज ने कहा कि हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है जो विशेष तौर पर महिलाओं का उत्सव है। सुहागिन स्त्रियों के लिए यह व्रत काफी मायने रखता है। प्रतियोगिताओं में मोनिका चानना को मनमोहक मां के सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं स्वर्ण कौर, कमल चोपड़ा व मोनिका गर्ग ने समय निष्ठा अवार्ड हासिल किया। सुरभि गुप्ता ने श्रीमद भगवद गीता पर पूछे गए सवालों में से सबसे ज्यादा सही जवाब देने पर अवार्ड जीता। मौके पर ज्योति, कमलजीत कौर, सोना अरोड़ा, दिव्या सैनी, रेनू, ममता समेत अन्य मौजूद रहे।