जय जवान-जय किसान व भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
भाजपा की ओर से शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा प्रतापनगर से शुरू होकर छछरौली अनाज मंडी पहुंची वहां से मानकपुर लकड़ मंडी से जगाधरी बाई-पास से होते हुए जगाधरी बस स्टैंड पहुंची। वहां से अग्रसेन चौंक से बूड़िया चौक से बूड़िया रोड होते हुए बीकेडी रोड से होते हुए वापस प्रतापनगर पहुंची। जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा की ओर से शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा प्रतापनगर से शुरू होकर छछरौली अनाज मंडी पहुंची, वहां से मानकपुर लकड़ मंडी से जगाधरी बाई-पास से होते हुए जगाधरी बस स्टैंड पहुंची। वहां से अग्रसेन चौंक से बूड़िया चौक से बूड़िया रोड होते हुए बीकेडी रोड से होते हुए वापस प्रतापनगर पहुंची। जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में हजारों युवा और किसानों ने शामिल होकर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा का शहर में जगह-जगह लड्डू बांटकर स्वागत किया। भारत माता की जय, जय जवान किसान व वंदेमातरम के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
जगाधरी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि शहीदों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश को आजाद करवाया। ये वीर हमारे देश की आन-बान -शान हैं और हमेशा रहेंगे। शहीदों को तिरंगा यात्रा के जरिए भाजपा अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर रही है। देश को आजाद करवाने में और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में जिन लाखों लोगों ने अपनी शहादत दी उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसमें भारत माता की जय बोली जाती है। भाजपा राष्ट्र की सेवा करने वाली पार्टी है। आज इस रैली में किसान और जवान ने एक साथ भाग लेकर जय जवान-जय किसान के नारे को पूरी तरह से चरितार्थ कर दिया है। शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने कहा कि हमारा जवान देश की आन -बान और शान को बचाए रखने के लिए कभी पीछे नहीं हटता, चाहे 1947 का युद्ध हो, 1962 का,1965 का 1971 की लड़ाई हो,चाहे कारगिल युद्ध हो,चीन के साथ सीमा पर झड़प हो उसमें हमारे वीर जवानों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान देकर सराहनीय योगदान देने का कार्य किया है। आज भाजपा शहीदों की याद में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के माध्यम से उनको श्रद्घांजलि दे रही है। मौके पर जिला प्रभारी धूम्मन सिंह किरमिच, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, चेयरमैन रामनिवास गर्ग, भाजपा प्रदेश सहप्रवक्ता भारत भूषण जुआल, जिला महामंत्री कृष्ण सिगला, मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग व अन्य उपस्थित थे।