दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
संवाद सहयोगी, रादौर: ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दस दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण क
संवाद सहयोगी, रादौर: ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दस दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि संस्कृत भारती के कोषाध्यक्ष आचार्य हरिदेव शास्त्री ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रधानाचार्या पूजा कंाबोज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
स्कूल के मानव संसाधन प्रबंधक अमित ¨सघल ने बताया कि संस्कृत भारती हरियाणा की तरफ से विद्यालय के शिक्षकों को संस्कृत का महत्व बताने के लिए कार्यशाला आयोजित की गयी। शास्त्री ने कहा कि संस्कृत भाषा का महत्व बहुत अधिक बढ़ने जा रहा है। कंप्यूटर्स में संस्कृत भाषा का ही प्रयोग किया जाएगा। संस्कृत भाषा के उच्चारण से मानव के बौद्धिक विकास में अत्यंत वृद्धि होती है। पूजा कांबोज ने कहा कि स्कूल में प्रथम कक्षा से संस्कृत भाषा को ¨हदी -अंग्रेजी भाषा के साथ अनिवार्य रखा जाएगा। इस अवसर पर मारकंडेश्वर राय, अनीता ¨जदल, रजनी शर्मा, पूनम गर्ग, प्रीती, प्रियंका शर्मा, ज्योतसना माहेश्वरी, अमिषा गोसाईं, आशिमा गर्ग, मिनाक्षी ¨सह, प्रियंका रहेजा, सोनू शर्मा, मोनिका पांचाल, पारुल, प्रीती सचदेवा, कविता शर्मा, सुशील कुमार, सु¨रद्र गर्ग, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।