पौधरोपण कर लिया देखभाल करने का प्रण
अग्रवाल महिला सभा की ओर से बाल वाटिका प्रोफेसर कॉलोनी में पौधारोपण किया गया। सभा की पदाधिकारियों ने सफाई अभियान भी चलाया। यहां पौधों रोपित कर देखभाल करने का प्रण लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 07:40 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 07:40 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अग्रवाल महिला सभा की ओर से बाल वाटिका प्रोफेसर कॉलोनी में पौधारोपण किया गया। सभा की पदाधिकारियों ने सफाई अभियान भी चलाया। यहां पौधों रोपित कर देखभाल करने का प्रण लिया।
सभा की प्रधान मनीषा अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए अभियान चलाया है। स्वच्छता के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। सामूहिक प्रयास से धरती पर पौधे रोपित हो सकेंगे। धरती की सुंदरता बढ़ेगी। केवल पौधे रोपित करने से काम नहीं चलेगा। इनकी देखभाल के लिए नैतिक जिम्मेदारी निभानी होगी। अंत में सबने मिलकर पार्क की सफाई की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें