स्वामी विवेकानंद स्कूल ने रोलर फेल्कन क्लब को हराया
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर स्थित स्केटिग रिग में जिला रोलर स्केटिग प्रतियोगिता हुई। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, जगाधरी : स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर स्थित स्केटिग रिग में जिला रोलर स्केटिग प्रतियोगिता हुई। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कोच विशाल बख्शी ने बताया कि रोलर हॉकी वर्ग में अंडर 11 लड़कों के वर्ग में एक कांटेदार मुकाबले में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की टीम ने रोलर फेल्कन क्लब यमुनानगर की टीम को 1-0 के स्कोर से हराया। टीम की जीत में अबीर बक्शी, माही छाबड़ा, आदित्य कंबोज व गोलकीपर वीरेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । लड़कियों के अंडर -14 वर्ग में रोलर फेल्कन क्लब की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पीड के मुकाबलों में 7 वर्ष से लेकर नौ वर्ष की आयु वर्ग में गौरांश ने प्रथम प्रकूल ने द्वितीय व विख्यात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 11 से 14 वर्ष आयु के लड़कों के मुकाबलों में अंश ने प्रथम स्थान अíपत ने द्वितीय स्थान व विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 9 से 11 आयु वर्ग में सागर ने प्रथम ईशान ने द्वितीय व व्योम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर जिला रोलर स्केटिग एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट संजय कंबोज, डायरेक्टर डॉ. अनीता कंबोज, प्रिसिपल तापोश भट्टाचार्य, विपुल कंबोज, सचिन आदि उपस्थित रहे।