जन्मदिन पर अभिनेता सुनील दत्त को दी श्रद्धांजलि
प्रसिद्ध अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुनीत दत्त का जन्मदिन बृहस्पतिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाया।
संवाद सहयोगी, रादौर : प्रसिद्ध अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुनीत दत्त का जन्मदिन बृहस्पतिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाया। पूर्व प्रदेश कांग्रेस संगठन सचिव सतीश दताना के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सुनील दत्त के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सतीश दताना ने कहा कि सुनील दत्त एक समाजसेवी थे। जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अनेक पैदल यात्राएं कीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने और जनाधार बढ़ाने में दिया योगदान उल्लेखनीय रहा है। इसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके नक्शे कदम पर चलते हुए उनकी बेटी प्रिया दत्त समाजसेवा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप