राम मंदिर निर्माण में सहयोग दें राम भक्त : सैनी
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान के तहत क्षेत्र में लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, रादौर : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान के तहत भाजपा मंडल महामंत्री धनपत सैनी ने गांव फतेहगढ़ व रादौर में समर्पण निधि एकत्र करने का अभियान चलाया। इस दौरान धनपत सैनी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य भी यही है कि भव्य श्रीराम मंदिर किसी सरकार व किसी व्यक्ति विशेष के नाम से न जाना जाए। इसलिए सभी राम भक्तों का सहयोग मंदिर निर्माण में लिया जा रहा है। इस दौरान नरेंद्र फतेहगढ़, नरेंद्र जगूडी, संजय सैनी, रवि फतेहगढ़, राजू सैनी, प्रवीन कुमार भी मौजूद रहे। रामभक्तों ने जुटाई समर्पण निधि
वीणानगर कालोनी में रामभक्तों ने समर्पण निधि एकत्र करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान रामभक्त आशीष ने कहा कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर सभी के सहयोग से तैयार होगा। इसमें सभी लोग अपनी आस्था के अनुसार ही समर्पण निधि दें। बहुत समय बाद ऐसा अवसर आया है। जब अयोध्या में दोबारा से भगवान राम का मंदिर बनने जा रहा है। इस दौरान कृष्णा क्लीनिक के संचालक डा. योगेंद्र पाल शर्मा ने भी समर्पण निधि दी। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दी 21121 रुपये की निधि रादौर रोड स्थित देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में इंस्पायर ह्यूमैनिटी चेरिटेबल ट्रस्ट ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 21121 राशि की निधि दी। संबंधित राशि का चेक विधायक घन श्यामदास अरोड़ा को सौंपा।
अरोड़ा ने कहा कि संस्था के कार्य से और नागरिकों को प्रेरणा लेनी चाहिए। यथा संभव योगदान श्रीराम मंदिर के लिए करना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष सन्नी गोयल ने बताया कि यह गौरव का पल हमें 492 वर्षों के बाद प्राप्त हुआ है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनना शुरू हो गया है।
संस्था के प्रबंधक अमित अग्रवाल ने बताया कि संस्था के सभी सदस्यों ने इस श्रीराम मंदिर हवन में अपनी आहुति का योगदान दिया है। संस्था अभी शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में अपना सामाजिक सहयोग दे रही है। श्रीराम के मंदिर निर्माण कार्य के लिए संस्था के सभी सदस्यों ने अपना सहयोग देकर राम के प्रति अपनी आस्था को प्रकट किया है। मौके पर विपिन गोयल, नितिन जैन, शम्मी गुप्ता, आशुतोष चावला, विक्रम सिंह, सागर गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।