Move to Jagran APP

निकली धूप, मिली राहत, पार्कों में बढ़ी रौनक

कई दिन बाद निकली धूप से राहत मिली है। हालांकि सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा लेकिन बाद में सूर्य देवता के दर्शन हुए। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह के समय कोहरा छा सकता है। वीरवार को अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने का असर लोगों की दिनचर्या पर भी देखा गया। महिलाओं ने छतों पर कपड़े सुखाए और दिनभर धूप का आनंद लिया। लोगों ने रूटीन के कार्य आराम से निपटाए। क्योंकि कई दिन से धूप न निकलने के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 06:07 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 06:07 PM (IST)
निकली धूप, मिली राहत, पार्कों में बढ़ी रौनक
निकली धूप, मिली राहत, पार्कों में बढ़ी रौनक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

कई दिन बाद निकली धूप से राहत मिली है। हालांकि सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा, लेकिन बाद में सूर्य देवता के दर्शन हुए। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह के समय कोहरा छा सकता है। वीरवार को अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने का असर लोगों की दिनचर्या पर भी देखा गया। महिलाओं ने छतों पर कपड़े सुखाए और दिनभर धूप का आनंद लिया। लोगों ने रूटीन के कार्य आराम से निपटाए। क्योंकि कई दिन से धूप न निकलने के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा। ऐसा रहेगा मौसम :

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी प्रकार, शनिवार को अधिकतम 18 व न्यूनतम आठ, रविवार को अधिकतम 19 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को एक बार फिर बाद छाए रहने की संभावना है। यहां दिखी रौनक :

लगातार चली बारिश व कई दिन से धूप न निकलने के कारण जूस विक्रेताओं को धंधा काफी मंदा रहा। वीरवार को जैसे ही धूप निकली, इनके कारोबार में भी तेजी आई। सड़कों के किनारे खड़ी रेहड़ियों पर लोग गाजर का जूस पीते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा बाजारों व पार्कों में भी रौनक देखने को मिली। नेहरू पार्क में धूप सेंक रहे माडल टाउन निवासी सुनील कुमार व संध्या ने बताया कि कई बाद बच्चों को लेकर पार्क में आए हैं। हालांकि मौसम ठंडा है, लेकिन धूप निकलने पर काफी राहत मिली है। फसलों को होगा फायदा :

मौसम सामान्य होने से गेहूं, सरसों व अन्य सब्जियों को फायदा होगा। क्षेत्र में कई दिनों तक हुई बारिश के कारण फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। गेहूं की फसल में जल जमाव के कारण पीली हो गई है। निचले क्षेत्रों में हालात अधिक खराब देखे जा रहे हैं। आलू की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. जसविद्र सैनी का कहना है कि बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। यदि खेत में जल जमाव है तो निकासी की व्यवस्था कर लें। गेहूं में पीलापन के समाधान के लिए नैनो यूरिया का छिड़काव करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.