Move to Jagran APP

समागम के बहाने सुखबीर की सियासत, हरियाणा की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

लौहगढ़ में पहली सिख राज की राजधानी के 308वें स्थापना दिवस पर पहुंचे सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल हरियाणा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 08:37 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 08:41 PM (IST)
समागम के बहाने सुखबीर की सियासत, हरियाणा की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
समागम के बहाने सुखबीर की सियासत, हरियाणा की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

जेएनएन, यमुनानगर। सिख राज की पहली राजधानी लौहगढ़ के 308वें स्थापना दिवस में पहुंचे पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने पत्रकार वार्ता में एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल हरियाणा की सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

loksabha election banner

गठबंधन के सवाल पर उनका कहना था कि समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने लौहगढ़ को विकसित करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सिखों को अगर अपने सभी अधिकार चाहिए तो उनको एक झंडे के नीचे आना होगा। राजनीतिक पकड़ मजबूत करनी होगी।

सुखबीर बादल ने कहा कि सिख इतिहास के साथ कुछ लोग छेडख़ानी कर रहे हैं। इसको सहन नहीं किया जाएगा। सिखों के इतिहास को लिखने की पावर एसजीपीसी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) को है। बिना कमेटी की अनुमति के इतिहास में बदलाव नहीं कर सकता।

विरोधियों को चेताते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल किसी की जागीर नहीं है। पहले इसके प्रधान प्रकाश सिंह बादल थे और अब उनको मौका मिला है। पंजाब में अकाली सरकार ने सभी धर्मों के लिए कार्य कराए। अब हरियाणा में चुनाव लड़ कर सिखों को उनका हक दिलाएंगे।

प्रदेश में सिखों की आबादी छह फीसद

हरियाणा प्रदेश में सिखों की आबादी 14 लाख करीब है। प्रदेश में 87 प्रतिशत हिंदू, दूसरे नंबर पर मुसलमान और तीसरे नंबर पर सिख हैं। सबसे ज्यादा सिख डेढ़ लाख अंबाला में हैं। 90 हजार यमुनानगर में हैं। 45 हजार पंचकूला में हैं। 90 हजार कैथल में हैं। एक लाख 30 हजार करनाल में हैं। 20 हजार गुरुग्राम में हैं।

कुरुक्षेत्र में डेढ़ लाख और पानीपत में 30 हजार, पलवल और सोनीपत में सात-सात हजार की आबादी है। समागम में विशेष रूप से सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूदंड, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके, महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, बाबा बलबीर सिंह, बाबा अवतार सिंह भी पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री कुशवाहा बोले- देश की राजनीति में ओबीसी समाज को नहीं मिली पूरी भागीदारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.