वार्षिक खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विद्यावंती मेमोरियल हाई स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता हुई। खंड शिक्षा अधिकारी रविद्र राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर: विद्यावंती मेमोरियल हाई स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता हुई। खंड शिक्षा अधिकारी रविद्र राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। राणा ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना चाहिए। अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग में रिद्धि, विजेंद्र, तरूण प्रथम, आरव, योगिता, हर्ष द्वितीय, एकता, हिमांशु, बलकिरत तृतीय रहे। स्कूल प्रबंधक अंशु वधावन ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना है। सर्वोत्तम अध्यापिका का पुरस्कार मिनाक्षी शर्मा को दिया। प्रिसिपल रितु कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।