स्कूल खुलने को लेकर असमंजस में बच्चे, सिलेब्स में भी पिछड़ रहे
बच्चे घर बैठ कर पढ़ाई तो कर रहे हैं लेकिन ज्यादातर की समझ में कुछ नहीं आ रहा।
पटना मोकामा। मरांची थाना क्षेत्र के राजेश नगर की विवाहिता की जहर पिलाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विवाहिता आरती के मायके वालों ने पति और सास के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार मटिहानी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गाव निवासी आरती देवी की शादी छह वर्ष पूर्व सोहन महतो के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए आरती को प्रताड़ित कर रहे थे। मायके वालों ने आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर ससुराल वालों ने जहर पिला दिया और शव को ठिकाने लगाने गंगा घाट पहुंचे थे। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद मायके वालों ने मराची थाने को मामले से अवगत कराया। गंगा पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान ससुराल वाले फरार हो गए।
संसू, फतुहा :फतुहा -दनियावा एनएच पर गुरुवार की देर शाम कोल्हार गाव के समीप बाइक की ठोकर से राजमिस्त्री विनोद महतो की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सोनारू गांव निवासी विनोद महतो बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरा बाइक सवार ने सामने से ठोकर मार दी। मौत की खबर मिलते ही दर्जनों लोग थाना पहुंच गए हंगामा करने लगे। पुलिस ने बाइक सवार डाककर्मी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
ट्रैक्टर-कार में टक्कर, महिला जख्मी
संसू, फतुहा : थाना क्षेत्र अंतर्गत फतुहा-दनियावा एनएच पर धोबा पुल के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर और कार की टक्कर में कार सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। कार सवार राजबल्लभ चौधरी ने बताया कि कार से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से सिवान जा रहे थे। धोबा पुल के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी।
रसोई गैस सिलेंडर भरा ट्रक पलटा
संसू, फतुहा : फतुहा-दनियावा एनएच पर धोबा पुल के समीप गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पलट गया। चालक ने बताया कि ट्रक में सिलेंडर भरकर पटना जा रहा था। तभी रास्ते में दुर्घटना हुई।