स्ट्रीट लाइट कर्मचारी को किया सम्मानित
वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नपा के स्ट्रीट लाइट कर्मचारी बिद्र सैनी को सम्मानित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 05:11 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 05:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर : वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नपा के स्ट्रीट लाइट कर्मचारी बिद्र सैनी निवासी खेड़ी दबदलान को कोरोना योद्धा के तौर पर सम्मानित किया गया। वाइस चेयरमैन मास्टर बलजीत सिंह रोहिला, लाल सिंह कांबोज व एमसी भगवत दयाल कटारिया ने बिद्र को फूलमालाएं व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
एमसी भगवत दयाल कटारिया व मास्टर बलजीत रोहिला ने कहा कि महामारी के दौरान स्ट्रीट लाइट कर्मचारी बिद्र सैनी ने शहर में लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। मौके पर पर कर्मवीर खुर्दबन, सुशील अग्रवाल, ज्ञानचंद कांबोज, मुकेश अरोड़ा मक्की, सुखबीर सिंह सुक्खा, सोनू सरदार व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें