स्टाफ नर्स ने मांगी माफी, आशा वर्करों ने खत्म किया आंदोलन
सिविल अस्पताल जगाधरी की स्टाफ नर्स के खिलाफ आशा वर्कर यूनियन द्वारा शुरू किया गया आंदोलन रविवार को खत्म हो गया। रविवार को भी आशा वर्करों ने अस्पताल में धरना दिया। जिस पर अस्पताल में इस मुद्दे को लेकर आपात बैठक बुलाई गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सिविल अस्पताल जगाधरी की स्टाफ नर्स के खिलाफ आशा वर्कर यूनियन द्वारा शुरू किया गया आंदोलन रविवार को खत्म हो गया। रविवार को भी आशा वर्करों ने अस्पताल में धरना दिया। जिस पर अस्पताल में इस मुद्दे को लेकर आपात बैठक बुलाई गई। जिसमे मुख्य रूप से सीटू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज, आशा वर्कर यूनियन की राज्य नेता सुनीता रानी, सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक प्रधान जोत सिंह, आशा वर्कर यूनियन जिला प्रधान निरूबाला, जिला सचिव राजेश कुमारी, कोषाध्यक्ष कर्मजीत, कुसुमलता, पूजा खेड़की, पूनम शर्मा, रेखा व अस्पताल प्रशासन की तरफ से डा. दीपिका, डा. विजय परमार, डा. अश्वनी कोर्डिनेटर सूरजभान मौजूद रहे। दो घंटे चली बैठक के बाद स्टाफ नर्स ने धरना स्थल पर जाकर आशा वर्करों से माफी मांगी। आशा वर्कर व स्टाफ नर्स का आपस में मन मुटाव दूर करवा उन्हें गले मिलवाया गया। साथ ही इन दोनों द्वारा भी यूनियन व प्रशासन को भविष्य में मिलजुल कर अपना कार्य करने का आश्वासन दिया गया। आशाओं ने भी अपनी सहमति जताते हुए सर्व सम्मति से आंदोलन को स्थगित कर दिया। मौके पर गुरिद्र कौर, नीलम, राजरानी, पूनम गेरा, रेखा रानी मौजूद रहे। जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पर्यावरण प्रदूषण पूरे विश्व के लिए चिता का विषय है। इसे रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने जरूरी है। यह बात एसपी कमलदीप गोयल ने कही। वह रविवार को स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में आयोजित स्वच्छता व पौधा रोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम पुलिस विभाग, मीडिया, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, नेहरू युवा केंद्र व वन विभाग ने आयोजित किया। जिसमें आम, जामुन, आवंला, नीम, अमरूद आदि के पौधे रोपित किए गए। इनकी देखभाल व सुरक्षा का जिम्मा कर्मचारी कपूरचंद व शैलेंद्र ने लिया। झाडू लगाकर पुलिस लाइन परिसर की सफाई की गई। कर्मचारियों ने बिखरी पालीथिन को एकत्रित करके कूडादान में डाली। मौके पर पर डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र, सीआरपीएफ के सहायक कमांडर राधेश्याम, सीन आफ क्राइम इंचार्ज डा. चंद्र शेखर, पुलिस लाइन प्रबंधक रोहताश सिंह व एमटीओ एसआइ धर्मेंद्र सिंह थे।