ईद उल अजहा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस के साथ तैनात रहेंगे ड्यूटी मजिस्ट्रेट : एसपी
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि एक अगस्त को मुस्लिम समुदाय के दोनों सम्प्रदाय शिया व सुन्नी द्वारा ईद उल जुहा का पर्व मनाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
ईद उल जुहा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि एक अगस्त को मुस्लिम समुदाय के दोनों सम्प्रदाय शिया व सुन्नी द्वारा ईद उल जुहा का पर्व मनाया जाएगा। ईदगाह एवं मस्जिदों में सुबह आठ से 11 बजे के मध्य नमाज अदा की जाती है। नमाज अदा करने के पश्चात तीन दिनों तक मुस्लिम समुदाय की ओर से कुर्बानी की जाती है। ऐसे में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ-साथ ड़्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।
इनमें सदर जगाधरी क्षेत्र के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ निर्मल कश्यप मोबाइल नंबर 99537-64159, छोटू राम तहसीलदार जगाधरी मो.नं. 97280-90819 को पुलिस थाना बूडिया क्षेत्र, तरूण सहोता तहसीलदार बिलासपुर मो.नं. 90171-77707 को पुलिस थाना बिलासपुर क्षेत्र, भारत भूषण नायब तहसीलदार सढौरा मो.नं.94162-50141 को पुलिस थाना सढौरा क्षेत्र, तुलसीदास नायब तहसीलदार प्रतापनगर मो. नं. 70158-12763 को पुलिस थाना प्रतापनगर क्षेत्र, ओम प्रकाश नायब तहसीलदार जगाधरी मो.नं. 94164-89402 को पुलिस थाना सिटी यमुनानगर क्षेत्र, अमित मंधोलिया डीटीपी मो.नं. 99966-93467 को पुलिस थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र, सुमित साहनी सहायक निदेशक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मो.नं.85292-90774 को पुलिस थाना फर्कपुर क्षेत्र, रविद्र कुमार नायब तहसीलदार सरस्वतीनगर मो. नं. 94162-23813 को पुलिस थाना छप्पर क्षेत्र, जोगेश कुमार बीडीपीओ छछरौली मो.नं. 98125-59726 को पुलिस थाना छछरौली क्षेत्र, दिनेश शर्मा बीडीपीओ जगाधरी मो.नं. 94164-73873 को पुलिस थाना सिटी जगाधरी, भारती पुहाल नायब तहसीलदार रादौर मो.नं. 92165-44874 और 74041-11081 को पुलिस थाना रादौर क्षेत्र, सतबीर सिंह एसडीओ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मो.नं. 99960-20951 को पुलिस थाना जठलाना क्षेत्र, रणबीर सिंह नेहरा एसडीओ लोक निर्माण विभाग भवन एवं मार्ग डिविजन नम्बर-2 मो.नं. 94164-93022 को पुलिस थाना गांधीनगर क्षेत्र तथा रमेश पाल सैनी जिला उद्यान अधिकारी यमुनानगर मो.नं. 90341-56492 को पुलिस थाना सेक्टर-17 के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।