Move to Jagran APP

चार सौ मीटर रेस में सोनम रही प्रथम

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आदर्श स्कूल के खेल मैदान में महिलाओं एवं लड़कियों की विभिन्न प्रकार की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। शुभारंभ सीडीपीओ रेनू शर्मा ने किया। खेलों में लड़कियों की सौ दो सौ तीन सौ और चार सौ मीटर रेस व साईकल रेस कराई गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 07:00 AM (IST)
चार सौ मीटर रेस में सोनम रही प्रथम
चार सौ मीटर रेस में सोनम रही प्रथम

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : महिला एंव बाल विकास विभाग की ओर से आदर्श स्कूल के खेल मैदान में महिलाओं एवं लड़कियों की विभिन्न प्रकार की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। शुभारंभ सीडीपीओ रेनू शर्मा ने किया। खेलों में लड़कियों की सौ, दो सौ, तीन सौ और चार सौ मीटर रेस व साईकल रेस कराई गई। 17 वर्ष तक की लड़कियों ने भाग लिया महिलाओं की चम्मच रेस, मटका रेस, आलू चम्मच रेस हुई।

loksabha election banner

प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली महिलाओं व लड़कियों को पुरस्कृत किया गया। रेनू शर्मा ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों की रेस कराने का उद्देश्य यह है कि वे घर से बाहर निकले। सक्षम मेघना व सुमन मुख्य रूप सहयोग किया। सुपरवाईजर कुसुम, जसबीर कौर, कमलेश, मोनिका, आंगनबाड़ी वर्कर परम कौर, ममता, सविता, कमलेस, निर्मला, उर्मिला सहित खंड की सभी आंगनबाड़ी वर्कर उपस्थित रही। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।

लड़कियों की 400 मीटर रेस में सोनम प्रथम, विविदिता द्वितीय तथा स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर रेस में प्रथम काजल, सिमरन द्वितीय वर्षा तृतीय स्थान पर रही। साईकल रेस में दिशा प्रथम, चरणदीप कौर द्वितीय आशना तृतीय स्थान पर रही। कदम चाल में लछमी प्रथम, सीमा द्वितीय, महिन्द्रो तृतीय स्थान पर रही। मटका रेस में सलिन्द्रो प्रथम, कांतादेवी द्वितीय तथा निशा तृतीय स्थान पर रही। च मच रेस में ममतेस प्रथम बिमला द्वितीय तथा मलकीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.