Move to Jagran APP

भाजपा नेता के बेटे की हालत नाजुक, महिला थाने में छेड़खानी का केस दर्ज

भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर सिंह के बेटे विशाल की हालत में सुधार नहीं आया है। पिता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं अब इस मामले में नया मोड़ आया है। मामला छेड़छाड़ से जुड़ा होने की बात सामने आई है। उनके बेटे पर अब महिला थाने में केस दर्ज हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 08:00 AM (IST)
भाजपा नेता के बेटे की हालत नाजुक, महिला थाने में छेड़खानी का केस दर्ज
भाजपा नेता के बेटे की हालत नाजुक, महिला थाने में छेड़खानी का केस दर्ज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर सिंह के बेटे विशाल की हालत में सुधार नहीं आया है। पिता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं अब इस मामले में नया मोड़ आया है। मामला छेड़छाड़ से जुड़ा होने की बात सामने आई है। उनके बेटे पर अब महिला थाने में केस दर्ज हुआ है।

loksabha election banner

हमीदा चौकी के कार्यवाहक इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि जिन आरोपितों पर विशाल पर हमला करने का केस दर्ज हुआ है, उनमें से एक का पता नहीं मिल सका है, जबकि दूसरा आरोपित बैग की दुकान पर काम करता है। पीड़ित के बयानों के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह है मामला : पुलिस को जंगशेर सिंह ने बताया था कि विशाल बाइक पर खजूरी रोड गया था। यहां वह दीपक मेडिकल स्टोर के सामने खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि तभी नकाबपोश चार-पांच युवक आए और उस पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने हाथ में धारदार हथियार ले रखे थे। उसके सिर पर वार किया गया। उससे वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद उसकी टांगों और बाजू पर वार किए गए। उसके सिर पर कई वार किए गए। शक के आधार पर तीर्थनगर के टीना और शालू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उनका कहना है कि बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है। दर्ज मामले में उनको साजिश लग रही है।

अब यह दर्ज हुआ मामला

अब एक महिला ने शिकायत दी है कि वह खजूरी रोड पर प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करती है। 30 नवंबर को वह फैक्ट्री में गई थी। इस दौरान विशाल ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे धमकी दी। घर पहुंचकर उसने अपने स्वजनों को इस बारे में बताया। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.