बिहार में सम्मानित होंगे संजीव
बिहार में पहली बार हो रहे अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मेलन मे स्माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव मेहता को आमंत्रित किया है।
जासं, यमुनानगर : बिहार में पहली बार हो रहे अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मेलन मे स्माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव मेहता को आमंत्रित किया है। 23 व 24 नवंबर को सासाराम में आयोजित समारोह में जापान, किनिया, फ्रांस, नेपाल, श्रीलंका के साथ हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, दमन दीव, असम, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, गुजरात से रक्तवीर शामिल होंगे।
संजीव मेहता रक्तदान के क्षेत्र में 2013 से स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मेहता खुद 94 बार रक्तदान व दो बार प्लेटलेट्स दान कर चुके। आपातकाल में 7 हजार से ज्यादा जरूरतमंद लोगो की रक्त उपलब्ध करा कर चुके है। रक्त की कमी को पूरा करने के लिए कई रक्तदाता, स्वयं सेवी संस्थाएं निस्वार्थ भाव से सेवा में लगे हैं।