Move to Jagran APP

सुबह छाया कोहरा, दिन में धूप निकलने पर मिली राहत

जागरण संवाददाता यमुनानगर कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। हालांकि शुक्रवार को धूप निकलने पर दिन के समय कुछ राहत मिली लेकिन ठिठुरन बरकरार है। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 10 बजे मौसम साफ हो गया था और हल्की धूप निकल आई थी। इससे जिलावासियों को ठंड से कुछ राहत मिली। लेकिन शाम होते ही ठिठुरन बढ़ गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 06:00 PM (IST)
सुबह छाया कोहरा, दिन में धूप निकलने पर मिली राहत
सुबह छाया कोहरा, दिन में धूप निकलने पर मिली राहत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। हालांकि शुक्रवार को धूप निकलने पर दिन के समय कुछ राहत मिली, लेकिन ठिठुरन बरकरार है। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 10 बजे मौसम साफ हो गया था और हल्की धूप निकल आई थी। इससे जिलावासियों को ठंड से कुछ राहत मिली। लेकिन शाम होते ही ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। शनिवार व रविवार को बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम 18 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पिछले कई दिन से कोहरा व ठंड खूब कहर बरपा रही है। जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। ऐसे में बुखार, जुकाम के अलावा हड्डी के रोगियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन रही है। ठंड की वजह से हड्डी के रोगियों में दर्द बना रहता है। इन बीमारियों के मरीजों को विशेष रूप से एहतियात बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों के मुताबिक कुछ दिनों से सर्दी बहुत ज्यादा है। ऐसी सर्दी में बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखना चाहिए। जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें। शरीर पर गर्म कपड़े पहन कर रखें। खांसी, जुकाम होने या सर्दी लगने पर तुरंत डाक्टर से उपचार कराएं। पार्कों में रही रौनक :

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप तेज होती गई। इस दौरान लोग मकानों की छतों व पार्कों में धूप सेकते देखे गए। बच्चों को भी धूप में मस्ती करते हुए देखा गया। नेहरू पार्क में धूप का लुत्फ उठा रहे राजेश व सुनील कुमार ने बताया कि तीन से लगातार बारिश के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। धूप निकलने पर राहत मिली है। उनका कहना है कि धूप निकलने पर आसानी से दैनिक कामकाज निपटाए जा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.