मतदान कर वरिष्ठ नागरिकों ने निभाया फर्ज
विधानसभा चुनावों में मतदान को लेकर बुजुर्गो में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर भी युवाओं को मात देते नजर आए। मतदान के लिए बुजुर्ग बोले कि उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए मतदान किया। उनकी तरह और बुजुर्गों को भी घरों से निकलकर देश हित में जरूर मतदान करना चाहिए।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विधानसभा चुनावों में मतदान को लेकर बुजुर्गो में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर भी युवाओं को मात देते नजर आए। मतदान के लिए बुजुर्ग बोले कि उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए मतदान किया। उनकी तरह और बुजुर्गों को भी घरों से निकलकर देश हित में जरूर मतदान करना चाहिए।
दर्शना का कहना है कि देश के विकास व सम्मान के लिए वोट डालने आई हैं। उनको कही बाहर जाना था। पहले मतदान की जिम्मेदारी निभाई है।
रानी शर्मा ने बताया कि विकास कार्यों की निरंतर गति बनी रहे इसके लिए उन्होंने मतदान किया है। जिससे हमारी आने वाली पीढि़यों को जीवन यापन करने में अधिक संघर्ष ना करना पड़े। वे सुबह ही पति के साथ मतदान करने पहुंची हैं।
राजेश्वर का कहना है कि उन्होंने पेंशन के नाम पर वोट दिया है। उनकी तबीयत थोड़ी खराब है। वे लोग युवाओं के आईकान हैं। अगर वे मतदान नहीं करेंगे तो युवा भी आगे नहीं आएंगे।
कैलाशनाथ कहते हैं कि उन्होंने सम्मान के लिए अपना वोट दिया है। जब भी चुनाव हुए हैं। उन्होंने मतदान की जिम्मेदारी निभाई है। दूसरे लोगों भी मतदान किया है।
रामनाथ का कहना है कि अपने भविष्य की चिता करने और देश हित में वोट दी है। उन्होंने किसी के कहने पर वोट का प्रयोग नहीं है। अपनी समझ से वोट दी है। हमेशा अपने विवेक से अपने मत का प्रयोग किया है।