हिदू नववर्ष पर गोसेवा और संस्कृति की रक्षा करने का लिया संकल्प
संतोषी माता मंदिर में गऊ संवर्धन न्यास की ओर से हिदू नव वर्ष के आगमन पर हवन पूजन करवाया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
संतोषी माता मंदिर में गऊ संवर्धन न्यास की ओर से हिदू नव वर्ष के आगमन पर हवन पूजन करवाया गया। हवन पूजन गुरु शंकराचार्य दंडी स्वामी विजयानंद के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को गोरक्षा, गोसेवा और देश धर्म संस्कृति की रक्षा का संकल्प भी दिलाया गया।
न्यास के अध्यक्ष रोहित चौधरी ने बताया कि हमारे सभी त्योहार रीति रिवाज विक्रमी संवत पर ही चलते हैं। जो हमारी संस्कृति है। नव संवत शुरू होने के साथ ही नवरात्र का पर्व शुरू हो जाता है। हिदू नववर्ष पर ही महाराजा विक्रमादित्य ने विक्रमी संवत का शुभारंभ किया था। महर्षि दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की। प्रभु श्री रामचंद्र का राज्यभिषेक भी इसी दिन हुआ। संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार का जन्म दिवस भी हिदू नववर्ष पर ही हुआ।
इस मौके पर संजीव कुमार, पंडित मायामोहन, सनी उन्हेड़ी, प्रदीप यादव, ललित प्रताप, राजेश खंडवा, हरीश, कुलदीप दुग्गल, मनोज अत्री, विनोद, उमेश चोपड़ा, शक्ति मुल्तानी, सौरव गुलाटी, दिव्यांश, पुनीत सुम्मी, लकी, अजय त्यागी, हंस, मन्नू गुलाटी, विजय जयसवाल, गगन सिब्बल, रणधीर कुमार भी मौजूद रहे।