करोना से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए संघ के स्वयंसेवकों ने कसी कमर
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रीय स्वय ने मिसाल पेश की है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला जगाधरी के कार्यकर्ताओं ने सहायता के लिए कदम बढ़ाए हैं। जिला में समितियों का गठन कर कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन, प्लाज्मा, बेड, भोजन व दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह निर्णय शनिवार को हुई बैठक में लिया गया। इसके लिए जिला भर के संघ के स्वयंसेवकों की ड्यूटिया लगाई गई हैं। जिला पालक भूपेश अरोड़ा ने बताया कि संघ कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को रक्तदान एवं प्लाज्मा देने के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिले के प्रत्येक गांव में महासुदर्शन घनवटी का भी वितरण किया जाएगा ताकि करोना महामारी को फैलने से बचाया जा सके।
जिला संघ चालक एडवोकेट मुकेश गर्ग ने बताया की ऑक्सीजन की कमी से कोई भी व्यक्ति दम न तोड़े, इसके लिए स्वयंसेवक पूरा प्रयास करेंगे। ऑक्सीजन के अलावा प्लाज्मा, अस्पतालों में उपलब्ध वेंटिलेटर बेड व दवाइयों का डाटाबेस बनाकर जरूरतमंदों की तत्काल मदद की जाएगी। पीड़ित लोगों की भोजन की व्यवस्था भी की गई। टीकाकरण केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ आम लोगों व स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए स्वयंसेवकों को नियुक्ति की जाएगी। नागरिक को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए योग कक्षाओं व काउंसलिग हेल्पडेस्क की सुविधा भी शुरू की गई है। 16 चिकित्सक सुबह नौ बजे से सायं आठ बजे तक लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निशुल्क निवारण करेंगे। इनसेट
ये चिकित्सक देंगे सेवाएं
डा. ऋषि राज वशिष्ठ पीएचडी (आयुर्वेद)
मोबाइल नंबर : 9355445166
सुबह नौ से 10 बजे तक डा. संजीव गुप्ता
एमडी, 9812017161 है
सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक रवि कांत शर्मा
बीएएमएस, 9896200406
सुबह 10 से 11बजे तक आरती शर्मा, बीएएमएस
9896200406
सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक डा. प्रतीक गुप्ता, एमबीबीएस
8447127681
सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक डा. प्रेमा,
एमबीबीएस, 8059900078
दोपहर 12 बजे से दोपहर एक बजे तक डा. सीता राम केसरी
एमए योगा, 9466069979
दोपहर 12 बजे से एक बजे तक। डा. जितेंद्र शर्मा
एमडी, होम्योपैथिक, 9416022626
दोपहर एक बजे से दो बजे तक डा. कपिल कपूर
बीएएमएस, एमडी, 9728102854
दोपहर 3 बजे से शाम चार बजे तक डा. चमन धीमान
बीएएमएस, आदर्श अस्पताल, 9991767876
शाम चार बजे से पांच बजे तक डा. बहादुर संधु
बीएएमएस, 9416377432
शाम पांच बजे से छह बजे तक डा.विजय शर्मा
अमर अस्पताल, 9812798350
शाम पांच बजे से छह बजे तक डा. विकास
मनोविज्ञानी, 9878016922
शाम छह बजे से सात बजे तक डा. सतबीर गुर्जर
बीएएमएस, एमडी, 9813348824
शाम छह बजे से सात बजे तक। डा. पुष्कर दत्त
एकडी, पंचकर्म, देवी लाल आयुर्वेदिक कालेज, 9416170018
शाम सात बजे से आठ बजे तक डा. मेघम शर्मा
एमबीबीएस, एमडी, गुरु कृपा होम्योपैथिक, 9834663637
शाम सात बजे से रात आठ बजे तक