बरौदा उप चुनाव में जीत दर्ज करेगी कांग्रेस : सैलजा
त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बुधवार को पार्षद देवेंद्र लक्की के निवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
संवाद सहयोगी, रादौर : बरौदा विधानसभा उप चुनाव कांग्रेस पार्टी अकेले अपने दम पर लड़कर जीत हासिल करेगी। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बुधवार को पार्षद देवेंद्र लक्की के निवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में लोगों के काम धंधे चौपट होने से उनकी आमदनी घट गई है, लेकिन भाजपा सरकार ने दुनियाभर में तेल के दाम कम होने के बावजूद देश में डीजल व पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके जनता की कमर तोड़कर रख दी है। हरियाणा व उप्र में भाजपा की सरकार है, लेकिन दोनों प्रदेशों में ही अपराध चर्म सीमा पर है। बदमाश पुलिस कर्मियों को गोलियों का निशाना बनाकर शहीद कर रहें है। अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस सरकार में किसानों को गन्ने की फसल का भुगतान समय पर किया जाता था, लेकिन जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, तब से किसानों को गन्ने की फसल का भुगतान समय पर नहीं हो पाया है। उन्होंने संसद में भी कई बार किसानों की आवाज को बुलंद किया, लेकिन भाजपा किसान विरोधी सरकार है। मौके पर जिला युवा कांग्रेस महासचिव व पार्षद देवेंद्र लक्की व अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।