फुटबॉल मैच जीता सहारनपुर क्लब ने
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर-17 में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली सहारनपुर अंबाला और यमुनानगर के कई स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि स्कूल के डायरेक्टर संजय कंबोज व अनिता कंबोज ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर-17 में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, सहारनपुर, अंबाला और यमुनानगर के कई स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि स्कूल के डायरेक्टर संजय कंबोज व अनिता कंबोज ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मैच सहारनपुर क्लब व अंबाला की टीमों के बीच हुआ। इसमें सहारनपुर क्लब ने 4-1 से जीत हासिल की।
दूसरा मैच स्वामी विवेकानंद सेक्टर-17 तथा विवेकानंद पैंथर के बीच हुआ। इसमें विवेकानंद सेक्टर-17 ने 7-2 से जीत हासिल की। तीसरा मैच न्यू कॉस्टी क्लब और दिल्ली के बीच हुआ। इसमें न्यू कोस्टी क्लब ने 4-0 से जीत हासिल की। सेंट विवेकानंद लोट्स वैली और देहरादून फुटबॉल क्लब के बीच हुए चौथे मैच में लोट्स वैली स्कूल ने 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल लोट्स वैली पब्लिक स्कूल और विवेकानंद सेक्टर-17 के बीच हुआ। इसमें विवेकानंद सेक्टर-17 ने 2-0 से जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल न्यू कास्टी एफसी के बीच हुआ फाइनल मैच विवेकानंद सेक्टर-17 और सहारनपुर के मध्य हुआ। यह मैच बहुत रोमांचक था। इसमें सहारनपुर क्लब ने 7-8 से जीत हासिल की।