ओवरलोड वाहनों से टूटी सड़क, वाहन चालक परेशान
खेड़ी लक्खा सिंह मार्ग पर रातदिन दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों से सड़क टूट कर बिखर गई। क्षेत्र निवासी विपिन कांबोज चमरोड़ी नरेंद्र कांबोज जयपाल मास्टर ईश्वर सिंह पोलाराम बंसतपुरा सुरेश खुराना पूर्व सरपंच खेड़ी लक्खा सिंह नायब सिंह छारी जरनैल सिंह मोर सरपंच छारी ने बताया कि खेड़ी लक्खा सिंह सड़क पर ओवरलोड वाहनों से सभी परेशान हैं।
संवाद सहयोगी, रादौर : खेड़ी लक्खा सिंह मार्ग पर रातदिन दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों से सड़क टूट कर बिखर गई। क्षेत्र निवासी विपिन कांबोज चमरोड़ी, नरेंद्र कांबोज, जयपाल, मास्टर ईश्वर सिंह, पोलाराम बंसतपुरा, सुरेश खुराना पूर्व सरपंच खेड़ी लक्खा सिंह, नायब सिंह छारी, जरनैल सिंह मोर सरपंच छारी ने बताया कि खेड़ी लक्खा सिंह सड़क पर ओवरलोड वाहनों से सभी परेशान हैं। टूटी सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। आए दिन इस सड़क मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है। वाहन प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए इस सड़क से गुजर रहे है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार व प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है कि इस सड़क को जल्द से जल्द बनवाया जाए।