वामन भगवान के प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
वामन भगवान के प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को सनातन धर्म सभा की ओर से शोभायात्रा व नगर कीर्तन निकाला गया। बैंड बाजों के साथ यात्रा की अगुवाई की गई। विद्यार्थियों ने देवी, देवताओं के स्वरूप धारण किए हुए थे।
जागरण संवाददाता, जगाधरी: वामन भगवान के प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को सनातन धर्म सभा की ओर से शोभायात्रा व नगर कीर्तन निकाला गया। बैंड बाजों के साथ यात्रा की अगुवाई की गई। विद्यार्थियों ने देवी, देवताओं के स्वरूप धारण किए हुए थे। जो डीजी व बैंड-बाजों के साथ नाचते, गाते जा रहे थे। यात्रा सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से शुरु होकर मुख्य बाजार से होती हई वापस विद्यालय में पहुंच कर समाप्त हुई। झांकियां देखने के लिए रास्ते के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। वामन भगवान विष्णु की भूमिका रवि ने व लक्ष्मी जी की भूमिका सागर ने निभाई। एसडी मॉडल स्कूल ने रामदरबार की भव्य झांकी प्रस्तुत की।