राम मंदिर निर्माण को लेकर हर हिदू के घर तक पहुंचेंगे रामभक्त
जागरण संवाददाता यमुनानगर अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा नगर म
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा नगर में रामभक्तों की बैठक हुई। जिसमें बौद्धिक प्रमुख महेंद्र ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। उसमें सभी को योगदान देना है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे हाथों राम का कार्य होने जा रहा है। इसके लिए हर हिदू के घर तक पहुंचना है। किसी भी हिदू का घर नहीं छूटना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश में बाहर आए लोगों ने हमारी संस्कृति को मिटाने की कोशिश की। हिदू पूर्वजों का बलिदान हुआ। कई पीढि़यां खप जाने के बाद अब यह शुभ दिन देखने को मिला है। इसलिए सभी को इस अभियान से जुड़ना है। बैठक में योजना बनाई गई कि शहर के अंदर कीर्तन, प्रभात फेरी व शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिला प्रचारक प्रदीप ने सभी को इस कार्य में तन मन व धन से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान प्रहलाद, उमेश वत्स, ज्योति बंसल, सीताराम केसरी, विक्रम राणा, डा. रोजी जरियाल, गौरव, लक्ष्मण, श्यामसुंदर, विनोद, भारत भूषण भी मौजूद रहे। राम मंदिर निर्माण अभियान को घर-घर तक पहुंचाएं : भूपेश
श्री राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के तहत आदिबद्री खंड की बैठक हुई। इसमें प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख भूपेश, सह जिला कार्यवाह राकेश कुमार, इकाई पालक रमेश कुमार एवं प्रचारक योगेश मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भूपेश कुमार ने प्रत्येक व्यक्ति, स्वयंसेवकों व 21 गांव से आए कार्यकर्ताओं को राम मंदिर निर्माण अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी 492 साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर के निर्माण की साक्षी होगी। यह गौरव की बात है। अभियान में सभी को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। बैठक में रंजीतपुर, शेरपुर, माजरा, मंगलौर, रामपुर कंबोयान, तुलसी नगर एवं सलेमपुर कोही सहित छह मंडलों के 21 गांवों के 42 स्वयं सेवक उपस्थिति रहे। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता व गुर्जर सभा के प्रधान अरुण कुमार भमनौली ने 31 हजार रुपये समर्पण निधि प्रदान की।