लेंटर खोलते समय लोहे की प्लेट सिर में लगने से राजमिस्त्री की मौत
अर्जुननगर कॉलोनी में मकान का लेंटर खोलते समय लोहे की प्लेट सिर में लगने से राजमिस्त्री 38 वर्षीय रामदयाल घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अर्जुननगर कॉलोनी में मकान का लेंटर खोलते समय लोहे की प्लेट सिर में लगने से राजमिस्त्री 38 वर्षीय रामदयाल घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के टीपरा पांडे गांव के रामदयाल यहां जोगिंद्रनगर में रहते हैं। वह ठेकेदार महेंद्र सिंह के पास कार्य कर रहे थे। काफी दिनों से वह अर्जुननगर कॉलोनी में मकान के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। उनके बेटे अभिषेक ने बताया कि सुबह मकान का लेंटर खोला जाना था। वह लेंटर खुलवा रहे थे, तभी लोहे की प्लेट उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह घायल हो गए।