राहगीरी कार्यक्रम 14 को जल संरक्षण रहेगा थीम
राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन 14 जुलाई को प्रात 6 बजे नेहरू पार्क के नजदीक यमुना क्लब मॉडल टाउन में किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 09:59 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 09:59 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन 14 जुलाई को प्रात: 6 बजे नेहरू पार्क के नजदीक यमुना क्लब मॉडल टाउन में किया जाएगा। इस बारे एसपी कुलदीप सिंह यादव ने जिला अधिकारियों व स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक ली। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी, आरएसओ अवतार सिंह चुघ, यातायात निरीक्षक यादवेंद्र सिंह,पुलिस विभाग के अधिकारी व अन्य अधिकारी तथा स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें