होनहार विद्यार्थियों ने किया कॉलेज का नाम रोशन : डॉ. खन्ना
मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने राजकीय महाविद्यालय भेरियां (पेहवा) में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें भौतिकी विज्ञान रसायन विज्ञान व कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने राजकीय महाविद्यालय भेरियां (पेहवा) में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान व कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भौतिकी विज्ञान के आयुष व भारत भूषण प्रथम, रसायन विज्ञान विभाग के रिषभ व उपासना दूसरे स्थान पर रहे। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राहुल खन्ना ने कहा कि इन होनहार विद्यार्थियों ने कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनिल ऑबराय, डॉ. सुनीता शर्मा एवं डॉ. नीति दरयाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय साइंस व टेक्नोलॉजी का है। सभी विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए।