श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर बैंक कालोनी में निकाली शोभायात्रा
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर विश्व हिदू परिषद की ओर से संचालित निधि समर्पण अभियान के तहत बैंक कालोनी में शोभायात्रा निकाली गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर विश्व हिदू परिषद की ओर से संचालित निधि समर्पण अभियान के तहत बैंक कालोनी में शोभायात्रा निकाली गई। कालोनीवासियों ने भगवान श्रीराम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शोभायात्रा कालोनी की विभिन्न गलियों से होती हुई निकली। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। रामभक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाकर लोगों को इस अभियान से सहयोग देने के लिए जागरूक किया। परिषद के सदस्य अमित चौहान ने कहा अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए रामभक्तों ने अनेक यातनाएं सही। मौके पर प्रहलाद, अंकित, कपिल, जीकू राम, गौरव गुप्ता, शुभम धीमान, सोनू शर्मा, धनेश, नीरू, राधा, रूचि, मीरा, रश्मि, लक्ष्मी देवी व सुदेश देवी उपस्थित थी।
मंदिर निर्माण के लिए ग्रीन पार्क निवासियों ने दिए 62 हजार
यमुनानगर : श्रीराम मंदिर निर्माण का रास्ता 492 वर्ष लंबी लड़ाई व हजारों रामभक्तों के बलिदान के बाद साफ हुआ है। 77 बार हमारे पूर्वजों ने इसके लिए युद्ध किए। यह बात बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सिंह सोलंकी ने ग्रीन पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहे। बुधवार को श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत ग्रीन पार्क निवासियों ने 62 हजार रुपये श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए दिए। कार्यक्रम में राम सेवक सुधीर पांडेय, डाक्टर हर्ष शर्मा व नीरज कालड़ा को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि वह लोगों को जागरूक करने व उनका सहयोग लेने के लिए पूरे देश का दौरा कर रहे हैं।