Move to Jagran APP

प्रमुखता से दूर करवाई जाएंगी गुलाबनगर की समस्याएं : कपूर

पहला कदम फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्मी मोहन कपूर ने सोमवार को गुलाबनगर का दौरा किया। उन्होंने बताया कि यहां गंदगी की भरमार है। नालियां कच्ची पड़ी हैं। गंदा पानी गलियों में बह रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 10:34 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 10:34 AM (IST)
प्रमुखता से दूर करवाई जाएंगी गुलाबनगर की समस्याएं : कपूर
प्रमुखता से दूर करवाई जाएंगी गुलाबनगर की समस्याएं : कपूर

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पहला कदम फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्मी मोहन कपूर ने सोमवार को गुलाबनगर का दौरा किया। उन्होंने बताया कि यहां गंदगी की भरमार है। नालियां कच्ची पड़ी हैं। गंदा पानी गलियों में बह रहा है। घरों में पीने के लिए गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। पीने के पानी के लिए केवल एक ट्यूबवेल है जोकि पर्याप्त नहीं है। पानी की निकासी का बंदोबस्त नहीं है। बारिश होते ही गंदा पानी घरों में घुस जाता है। ऐसे में यहां के लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। मूलभूत सुविधाओं के नाम पर कॉलोनीवासियों के साथ धोखा हो रहा है। कपूर ने आश्वासन दिलाया कि वे इन समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाएंगे। जल्दी ही इन समस्याओं को दूर करवाया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.