जमींदारा पंप के नजदीक किया पौधारोपण
सेक्टर 17 के मोड़ पर जमींदारा पेट्रोल पंप के नजदीक रविवार को पौधारोपण किया गया। 10 चिर के पौधे लगाए गए। सामाजिक संगठन के डायरेक्टर धैर्य कपूर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वार्ड पार्षद राम आसरा भारद्वाज ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
जागरण संवाददाता, जगाधरी : सेक्टर 17 के मोड़ पर जमींदारा पेट्रोल पंप के नजदीक रविवार को पौधारोपण किया गया। 10 चिर के पौधे लगाए गए। सामाजिक संगठन के डायरेक्टर धैर्य कपूर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वार्ड पार्षद राम आसरा भारद्वाज ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। धैर्य कपूर ने पौधों के महत्व बारे में बताया। कहा कि जितने ज्यादा पौधे लगाएंगे जाएंगे उतनी ही हरियाली होगी। पौधे रोपित करने के साथ देखभाल करने का भी प्रण लेना चाहिए। अनदेखी में कई बार पौधे सूख जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि हमे पौधों की नियमित देखभाल करें। मौके पर प्रीति मलिक, अरुणा कपूर, शौर्य अग्रवाल, मीना सचदेवा आदि उपस्थित रहे।