आसान नहीं बीपीएल कार्ड की राह, 15 मानक बनेंगे आधार
बीपीएल राशन कार्ड के लिए एक बार फिर जद्दोजहद शुरू हो गई है। नगर निगम एरिया से 7500 आवेदन आए। सरकार की ओर से निर्धारित 15 मानक पूरे करने वाले को ही बीपीएल का हकदार माना जाएगा। पूर्व में हुई गड़बड़ियों को देखते हुए इस बार कड़े नियम बनाए हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बीपीएल राशन कार्ड के लिए एक बार फिर जद्दोजहद शुरू हो गई है। नगर निगम एरिया से 7500 आवेदन आए। सरकार की ओर से निर्धारित 15 मानक पूरे करने वाले को ही बीपीएल का हकदार माना जाएगा। पूर्व में हुई गड़बड़ियों को देखते हुए इस बार कड़े नियम बनाए हैं। निगम ने सभी 22 वार्डो में सर्वे शुरू कर दिया है, जो आवेदन मिले हैं, उनकी वेरीफिकेशन की जा रही है। इसका जिम्मा नगर निगम के 30 कर्मचारियों को सौंपा गया है।
छंटनी में ये बिदु बनेंगे आधार
- यदि किसी परिवार के पास टू, थ्री या फोर व्हीलर है।
- टू या फोर व्हीलर एग्रीकल्चर इंप्लिमेंट्स है।
- कोई सदस्य सेंटर, स्टेट, बोर्ड या निगम का कर्मचारी है।
- आया सभी स्त्रोत से 1.20 लाख रुपये से ऊपर है।
- 10 हजार रुपये से ऊपर कमा रहा है।
- आयकर अदा कर रहा है।
- सदस्य जीएसटी अदा कर रहा है।
- पक्की दीवार या पक्की छत के दो कमरे हैं।
- 50 स्क्वॉयर मीटर से अधिक मकान या फ्लैट है।
-घर में फ्रिज या एसी है।
- लैंड लाइन फोन है।
- 50 हजार या इससे ऊपर की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड है।
- 2.5 एकड़ या इससे अधिक कृषि योग्य भूमि है।
- कोई सदस्य प्रोफेशनल टैक्स अदा कर रहा हो।
- परिवार का सदस्य किसी फर्म का मालिक या पार्टनर हो।
पहले बन चुके 10,579 कार्ड
मार्च-अप्रैल में कॉमन सर्विस सेंटरों पर नगर निगम एरिया से 17,163 लोगों ने बीपीएल कार्ड के लिए आवेदन किया था। आवेदन मिलने के बाद 6, 584 आवेदक पहले ही बीपीएल की सूची से बाहर हो गए जबकि बाकी 10,579 की वेरीफिकेशन के लिए टीम का गठन किया गया। 15 प्वाइंट जांच का आधार बने। यदि इनमें से एक प्वाइंट भी आवेदक ने फार्म में दर्शाया है तो उसका आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया है। बीपीएल राशन के लिए 7500 ने ऑन लाइन आवेदन किया है। इनकी वेरीफिकेशन के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही सर्वे किया जाएगा। इस कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।
विपिन गुप्ता, सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर, नगर निगम।