Move to Jagran APP

जैन मंदिरों में श्रद्धा के साथ मनाया पा‌र्श्वनाथ मोक्ष कल्याण दिवस

श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के सभागार में तीर्थंकर भगवान पा‌र्श्वनाथ का मोक्ष कल्याण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम दौरान भगवान की पालकी के साथ शोभा यात्रा निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर प्रधान अजय जैन ने की। संचालन बाल ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी व पंडित शील चंद जैन ने किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 06:31 AM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 06:31 AM (IST)
जैन मंदिरों में श्रद्धा के साथ मनाया पा‌र्श्वनाथ मोक्ष कल्याण दिवस
जैन मंदिरों में श्रद्धा के साथ मनाया पा‌र्श्वनाथ मोक्ष कल्याण दिवस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के सभागार में तीर्थंकर भगवान पा‌र्श्वनाथ का मोक्ष कल्याण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम दौरान भगवान की पालकी के साथ शोभा यात्रा निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर प्रधान अजय जैन ने की। संचालन बाल ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी व पंडित शील चंद जैन ने किया। सुनीता दीदी ने बताया कि मोक्ष सप्तमी को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पा‌र्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन का उद्देश्य चिताओं को छोड़कर मोक्ष प्राप्त करना चाहिए। क्योंकि धर्म के अनुसार मोक्ष प्राप्ति ही जीवन की सफलता है। मोक्ष के उपरांत मनुष्य जीवन-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। जगाधरी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान नरेंद्र जैन ने की। संचालन महामंत्री अरविद जैन ने किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आत्मा को परमात्मा बनाने के लिए मोह रूपी शत्रु का नाश करना पड़ता है। हमें सभी का सम्मान करना चाहिए। बड़ों के प्रति विनय भाव रखना चाहिए, क्योंकि विनय ही मोक्ष का द्वार है। संवाद सहयोगी, रादौर : गांव सिलीकलां में यूथ क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रेडक्रास की टीम ने 75 यूनिट रक्त एकत्र किया। रक्तदान शिविर में इंकलाब मंदिर गुमथला राव के संस्थापक अधिवक्ता वरयाम सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने रीबन काटकर व शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। वरयाम सिंह ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया और स्वयं भी रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान करने में युवतियां भी पीछे नहीं रही और रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया। वरयाम सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से हम दूसरों की जिदगी बचाने का कार्य करते है। यूथ क्लब के सदस्यों का कार्य सराहनीय हैं। अगर ये यूथ क्लब के सदस्य अपने इस कार्य की मुहिम को ब्लाक ,जिला स्तर पर लेकर जाएंगे तो एक दिन सिलिकलां गांव की ये मुहिम पूरे भारत मे फैलेगी। इस अवसर पर जसवंत इसां, सीटू नबंरदार, विकास कांबोज, अरूण कांबोज, गुंजन, आशु शर्मा, विनोद कांबोज, टोनी कांबोज, साहिल कांबोज, मंजेश, मोनू कांबोज व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.