Move to Jagran APP

जिस पर सरपंच पति की आत्महत्या का केस, उसका पुलिस करा चुकी अज्ञात में संस्कार

जागरण संवाददाता यमुनानगर जिस 19 वर्षीय युवती पर दुसानी की सरपंच गीता वर्मा के पति राजेश व

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 09:35 AM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 09:35 AM (IST)
जिस पर सरपंच पति की आत्महत्या का केस, उसका पुलिस करा चुकी अज्ञात में संस्कार
जिस पर सरपंच पति की आत्महत्या का केस, उसका पुलिस करा चुकी अज्ञात में संस्कार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जिस 19 वर्षीय युवती पर दुसानी की सरपंच गीता वर्मा के पति राजेश वर्मा की आत्महत्या के मामले में सदर यमुनानगर थाना में केस दर्ज हुआ था। उसकी 12 अप्रैल को ही मौत हो चुकी है। तीन थानों की पुलिस भी युवती की शिनाख्त नहीं कर पाई। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र में पश्चिमी यमुनानगर दड़वा के पास उसका शव मिला था। शिनाख्त न होने पर करनाल की संस्था से उसका लावारिस में संस्कार करा दिया था, जबकि आठ अप्रैल को इस युवती की गुमशुदगी का केस शहर यमुनानगर थाना में भी दर्ज है। वहीं युवती के स्वजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

loksabha election banner

दरअसल, आठ अप्रैल को जमना विहार कालोनी निवासी रामचंद्र ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने कहा था कि उसके पास चार लड़कियां व एक लड़का है। खुशबू आठवीं तक पढ़ी है। आठ अप्रैल को वह किसी काम से गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। खुशबू दुसानी निवासी राजेश वर्मा की न्यू मार्केट स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर कार्य करती थी। रामचंद्र ने बताया कि खुशबू घर से रामचंद्र के पास पैसे लेने की बात कहकर निकली थी। जब वह देर रात तक वह वापस नहीं लौटी, तो उसकी तलाश शुरू की थी, लेकिन कोई पता नहीं लगा था।

राजेश ने कर लिया था सुसाइड

खुशबू के बारे में जानकारी के लिए नौ अप्रैल को शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने राजेश के मोबाइल पर कॉल किया, तो पता लगा था कि राजेश ने सुसाइड कर लिया है। उस समय पुलिस ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में 15 अप्रैल को राजेश की पत्नी गीता रानी ने सदर यमुनानगर थाना पुलिस को शिकायत दे दी थी। जिसमें कहा गया था कि खुशबू व उनके परिवार के लोग राजेश को ब्लैकमेल कर रहे थे। जिस वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट बेड के बाक्स में रखा था। उनको बाद में मिला।

-------------

12 अप्रैल को पश्चिमी यमुना नगर में मिला युवती का शव

सदर जगाधरी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल को पश्चिमी यमुना नहर से एक युवती का शव मिला था। पहचान न होने पर शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया था। बाद में अज्ञात में संस्कार करा दिया गया। वहीं शहर यमुनानगर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि खुशबू की गुमशुदगी का केस दर्ज है। तलाश की जा रही थी, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.