अंतिम दिन 41 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, कवरिग उम्मीदवार समेत 82 मैदान में
विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन 41 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रिटर्निग ऑफिसर के कार्यालयों में प्रत्याशियों की लाइन लगी रही। आखिरी दिन ज्यादातर आजाद प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन 41 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रिटर्निग ऑफिसर के कार्यालयों में प्रत्याशियों की लाइन लगी रही। आखिरी दिन ज्यादातर आजाद प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। इस तरह अब तक 82 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। इनमें से कुछ प्रत्याशियों ने अपने कवरिग प्रत्याशी भी खड़े किए हैं। 7 अक्टूबर को नाम वापसी है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि कितने प्रत्याशी चुनाव लड़ना चाहते हैं। सात तारीख को ही सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इससे पहले शनिवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच होगी।
अब तक ये हो चुके हैं नामांकन
जगाधरी विधानसभा : जिदाबाद क्रांति पार्टी से रणजीत सिंह, जजपा से पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, बसपास से आदर्शपाल, इनेलो से बलजीत शर्मा, भाजपा से स्पीकर कंवरपाल गुर्जर, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से प्रवीण, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से नरेश कुमार, कांग्रेस से अकरम खान, आजाद प्रत्याशी जगदीप सिंह, योगेश सेठी ने नामांकन किया है। आखिरी दिन स्पीकर की पत्नी सुनीता भी कवरिग केंडिडेट के तौर पर नामांकन करने पहुंची।
यमुनानगर विधानसभा : से कांग्रेस की निर्मल चौहान, जजपा से शैलेश त्यागी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से सतीश त्यागी, आम आदमी पार्टी से अरविद्र सिंह खालसा, इनेलो से दिलबाग सिंह, भाजपा से घनश्याम दास अरोड़ा, बसपा से योगेश कांबोज, आजाद प्रत्याशी मंदीप कौर, शम्मी कपूर, रोहित रोजर ने नामांन किया है।
रादौर विधानसभा : से आंबेडकर समाज विकास पार्टी से दयानंद, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से हरबंस कुमार, भाजपा से कर्णदेव कांबोज, कांग्रेस से डॉ. बीएल सैनी, सर्वहित पार्टी से रवि कुमार, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से राजिद्र कुमार, इनेलो से राजबीर, जननायक जनता पार्टी से मांगाराम गुंदियानी, बसपा से महीपाल सिंह, आम आदमी पार्टी से नरेश लाल व आजाद प्रत्याशी के तौर पर रामगोपाल, मनप्रीत कुमार ने नामांकन किया है।
साढौरा विधानसभा : से कांग्रेस से रेणू बाला, कम्युनिस्ट पार्टी से अरुण कुमार, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से नाथीराम खेड़ा, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (ए) से धर्मपाल, भारतीय वीरदल से नायब सिंह, इनेलो से सुषमा चौधरी, जजपा से कुसुम शेरवाल, भाजपा से बलवंत सिंह, बसपा से सही राम, जिदाबाद क्रांति पार्टी से रणजीत सिंह, ऑल् इंडिया फारवर्ड ब्लॉक से अनिल कुमार गागट, स्वराज इंडिया से चमन लाल ने व आजाद प्रत्याशी के तौर पर गुलशन कुमार, देशराज, राजेश कटारिया ने नामांकन किया है।
अंतिम समय में माइक से लगाई आवाज
शुक्रवार को नामांकन करने का आखिरी दिन था। जैसे ही तीन बजने लगे तो जगाधरी विधानसभा की आरओ पूजा चांवरिया के कर्मचारी ने कार्यालय से बाहर आकर माइक से चार बार आवाज लगाई। उन्होंने कहा कि तीन बजे के बाद किसी का नामांकन नहीं लिया जाएगा। यदि कोई नामांकन करना चाहता है तो वह कार्यालय के अंदर चला जाए। इसके बाद किसी का फार्म नहीं लिया जाएगा। तभी दो बजकर 59 मिनट पर पंजेटो गांव के आजाद प्रत्याशी जगदीप सिंह नामांकन करने पहुंचे।