Move to Jagran APP

बस स्टैंड परिसर में नहीं पानी की निकासी, यात्रियों को दिक्कत

बस स्टैंड परिसर में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। कई स्थानों पर पानी जमा है। जिससे यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यात्रियों की परेशानी शनिवार को नजर आई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 09:00 AM (IST)
बस स्टैंड परिसर में नहीं पानी की निकासी, यात्रियों को दिक्कत
बस स्टैंड परिसर में नहीं पानी की निकासी, यात्रियों को दिक्कत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बस स्टैंड परिसर में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। कई स्थानों पर पानी जमा है। जिससे यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यात्रियों की परेशानी शनिवार को नजर आई। यात्रियों ने रोडवेज के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है इस समस्या का समाधान किया जाए। जिससे उनको इससे निजात मिल सके।

loksabha election banner

12.20 प्रवेश द्वार

बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर जब पहुंचे तो यहां बरसात का पानी जमा था। यहां खड़े यात्री पवन ने बताया कि वह दैनिक यात्री हैं। वैसे जो वह सुबह जल्दी आते। आज देरी से आए। जब भी बारिश होती हैं के उसके अगले दिन भी यहां प्रवेश द्वार पर पानी जमा रहता है। पानी के बीच से चलना पड़ता है। 12.45 दिल्ली काउंटर के नजदीक

यहां काउंटर से थोड़ी दूरी पर सार्वजनिक शौचालय बने हैं। इन पर दरवाजे तक नहीं हैं। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत होती है। वातावरण में दुर्गंध रहती है। यहां मिले यात्री विक्रम ने बताया कि दिल्ली जाने वाले यात्रियों को ये शौचालय नजदीक पड़ते हैं। इन पर दरवाजे लगे होने चाहिए। 1.15 बजे बसों के अंदर आने स्थान

इस जगह पर भी पानी जमा था। इस रास्ते से होकर यात्री शौचालय की तरफ जाते हैं। निकासी नहीं होने से पानी जमा था। यहां से निकल रहे यात्री बलराम ने बताया कि बारिश हुई थी। इसकी वजह से पानी जमा है। निकासी के यहां सही इंतजाम नहीं है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। उनके साथ जा रहे दिलशाद का कहना है कि अक्सर इस समस्या से यात्री परेशान रहते हैं। 1.25 बजे चंडीगढ़ काउंटर

यहां दो तीन यात्री ही खड़े थे। टिकट काउंटर में परिचालक नहीं था। यहां मिले यात्री बलदेव का कहना है कि उनको चंडीगढ़ जाना है। इसलिए यहां खड़े हैं। बस के आने में अभी समय है। वह पहले से ही लाइन में लगे हैं, जिससे उनको भीड़ का सामना न करना पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.