नहर में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग
जागरण संवाददाता यमुनानगर बाड़ीमाजरा पुल से नहर में छलांग लगाने वाले अमरपुरी कालोनी निव
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बाड़ीमाजरा पुल से नहर में छलांग लगाने वाले अमरपुरी कालोनी निवासी 28 वर्षीय शंटी अरोड़ा का पता नहीं लग सका। रात भर परिवार के लोग नहर किनारे उसे तलाशते रहे, लेकिन कोई पता नहीं लगा। युवक की बहन पिकी अरोड़ा का आरोप है कि वह पत्नी से परेशान होकर नहर में कूदा है। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। पिकी अरोड़ा ने बताया कि उसका भाई शंटी अरोड़ा टायर पेंचर का काम करता था। रविवार को उसके भाई का पत्नी से झगड़ा हुआ था। इससे परेशान होकर वह अपने दोस्त के घर चला गया था। सोमवार को उसके दोस्त का फोन आया कि वह पत्नी से झगड़ा करके आया है। उसे यहां से लेकर चले जाओ। शाम को वह भाई को लेकर आ रही थी। जब वह बाड़ी माजरा पुल के पास पहुंची, तो शंटी ने नहर में छलांग लगा दी थी।
नहर में डूबे युवक का मिला शव
जासं, यमुनानगर : लापता हुए शहजादपुर की टपरिया निवासी विकास का शव बूड़िया नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने पहले उसका कोरोना टेस्ट कराया। नेगेटिव रिपोर्ट आने पर पोस्टमार्टम कराया गया। जांच अधिकारी लखविद्र सिंह ने बताया कि परिवार ने बयान दिया है कि विकास मानसिक रूप से परेशान था। वह जगाधरी में मजदूरी करने आता था। चार दिन पहले वह लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अब उसका शव नहर से मिला है। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।