विधायक ने पौधा लगाकर मनाया जन्मदिन
विधायक घनश्याम अरोड़ा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 06:50 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 06:50 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
विधायक घनश्याम अरोड़ा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुरानी सब्जी मंडी स्थित सरकारी स्कूल में फलदार व औषधीय पौधे लगाए। विधायक ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम पर्यावरण बचाएंगे तभी पृथ्वी और मानव का अस्तित्व बना रहेगा। इसके बाद विधायक ने जगाधरी स्थित गोशाला में जा कर दान दिया। इस मौके पर प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जूयाल, राकेश त्यागी, कमल दहिया, रविद्र सैनी, डा. नरेंद्र साही उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें