तोड़-फोड़ करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई : मित्तल
उद्योग व्यापार मंडल की बैठक प्रदेश कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल की अध्यक्षता में हुई। नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों की और सरकारी संपत्ति पर तोड़फोड़ और आगजनी पर व्यापारियों ने गुस्सा जाहिर किया गया।
जागरण संवादददाता, यमुनानगर : उद्योग व्यापार मंडल की बैठक प्रदेश कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल की अध्यक्षता में हुई। नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों की और सरकारी संपत्ति पर तोड़फोड़ और आगजनी पर व्यापारियों ने गुस्सा जाहिर किया गया। व्यापारियों ने सरकार से मांग की तोड़फोड़ कर देश में दंगा भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। उन सब को चिह्नित कर शीघ्र अति शीघ्र कठोर कार्रवाई की जाए।
महेंद्र मित्तल ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन विधेयक पास के राष्ट्र में एक नया अध्याय जोड़ा है। व्यापारियों को जो भी हानि हुई है। सरकार आरोपियों से रिकवरी करके समाज में पीड़ितों को दे। जो व्यक्ति भी आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं, उनको भी देश से निकाला जाए। यह लोग देश में दंगा भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। देश में हमारे देश का कानून होना चाहिए। हमारे देश में समान आचार संहिता हो, जिससे कोई भी संगठन जाति, पंथ, मजहब के आधार पर एक समाज को भड़का न पाए। सरकार बाहर से आए घुसपैठिए की पहचान करें, जो भी घुसपैठिया पाया पाया जाए। उन्हें शीघ्र बाहर करें। इस मौके पर मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, ट्रांसपोर्ट जिलाध्यक्ष ताराचंद सैनी, जिला सचिव दीपक बढोला, विरेंद्र गुप्ता, जसविद्र सिंह, अश्विनी शर्मा, श्रवण कुमार, विजय कुमार, अयोध्या कुमार, सुखदेव सिंह, सागर विनायक आदि उपस्थित रहे।