Move to Jagran APP

साथी को बंधक बनाकर यमुनानगर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देकर छोड़ा

यमुनानगर में पांच छह युवकों ने बाइक पर जा रही महिला के साथी को बंधक बनाया और फिर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 08:47 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 01:25 PM (IST)
साथी को बंधक बनाकर यमुनानगर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देकर छोड़ा
साथी को बंधक बनाकर यमुनानगर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देकर छोड़ा

जेएनएन, यमुनानगर। पांच-छह युवकों ने एक बाइक सवार को रोका। बाइक पर व्यक्ति व उसके साथ महिला थी। इसके बाद युवकों ने व्यक्ति को बंधक बना लिया और महिला को गन्ने खेत में ले गए। वहां उन्होंने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद धमकी देकर छोड़ दिया। वहीं, जब व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस में दी तो उसकी वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।

loksabha election banner

घटना शनिवार देर शाम की है। आत्मापुरी कालोनी निवासी जाकिर हसन के अनुसार वह बाइक से आ रहा था। यमुना की पटरी पर एक महिला ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने महिला को लिफ्ट दे दी। महिला ने बताया कि वह यमुनानगर में स्टेशन के पास रहती है। जब वह हमीदा हैड के पास पहुंचे तो वहां पर पांच-छह युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया।

आरोप है कि युवकों ने मारपीट करते हुए उसे बंधक बना लिया, जबकि महिला को पास ही गन्ने के खेत में ले गए। जाकिर ने विरोध किया तो उसे यमुना नहर में फेंकने की धमकी दी गई। उसकी बाइक की चाबी व मोबाइल भी छीन लिया। उक्त युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

जाकिर ने बताया कि बाद में उसने महिला को खेत में खोजा और उसे अपने साथ घर पर ले आया। महिला काफी डरी सहमी हुई थी, इसलिए रात को उसने महिला को अपने घर पर ही रखा। रविवार को जाकिर हसन अपनी पत्नी के साथ पीड़िता को लेकर हमीदा पुलिस चौकी व थाने में गए और घटना की शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की।

कोई शिकायत नहीं मिली

महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि अभी इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। हो सकता है सिटी थाने में कोई शिकायत आई हो। उधर, सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि अभी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। दुष्कर्म की घटना के बारे में उनको पता जरूर लगा था। हो सकता है कि मामले की जांच चल रही हो।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.