नाबालिग लड़की घर से हुई लापता
जासं, यमुनानगर : गांधीधाम कालोनी से किशोरी संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई। परिजनों ने
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 12:25 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 12:25 AM (IST)
जासं, यमुनानगर : गांधीधाम कालोनी से किशोरी संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
गांधीधाम निवासी शिव गो¨बद ने बताया कि 23 जून को सुबह ग्यारह बजे के करीब उसकी 17 वर्षीय बेटी संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी कई दिन तक तलाश की मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। उन्हें शक है कि किसी ने उसकी बेटी को जबरदस्ती अगवा कर लिया। पुलिस ने शिव गो¨बद की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें