Move to Jagran APP

मंत्री कर्णदेव कांबोज ने पहले की पदयात्रा फिर नामांकन

भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान सांसद नायब सैनी थानेसर से विधायक सुभाष सुधा लाडवा से विधायक डॉ. पवन सैनी मेयर मदन चौहान जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी आदि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 08:10 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:23 AM (IST)
मंत्री कर्णदेव कांबोज ने पहले की पदयात्रा फिर नामांकन
मंत्री कर्णदेव कांबोज ने पहले की पदयात्रा फिर नामांकन

संवाद सहयोगी, रादौर : भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान सांसद नायब सैनी, थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, लाडवा से विधायक डॉ. पवन सैनी, मेयर मदन चौहान, जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

सुबह के समय पहले हवन कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। उसके बाद पदयात्रा करते हुए नामांकन करने पहुंचे। कांबोज धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी कर्णदेव कांबोज की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता कस्बे के मुख्य चौराहों से बाजार में पहुंचे। लोगों ने पुष्प वर्षा कर फूल मालाओं से स्वागत किया। कांबोज ने कहा कि वाहनों के काफिले के साथ न चलकर उन्होंने पदयात्रा को तरजीह दी है। इससे ईधन की बचत होगी और यातायात व्यवस्था भी बाधित नहीं होगी। हमें जनसमस्या को भी ध्यान में रखना जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.