चाइनीज डोर गले में फंसने से घायल हुआ अधेड़, हालत गंभीर
चाइनीज डोर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। प्रशासन की लापरवाही के चलते रोक के बावजूद डोर का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। इसकी की चपेट में आकर बाइक सवार 53 वर्षीय राजेश ग्रोवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी सर्जरी चल रही है। इससे पहले भी जिले में कई हादसे हो चुके हैं। शहर की अधिकतर कालोनियों व गांवों की दुकानों पर भी चाइनीज मांझा आसानी से उपलब्ध हो रहा है।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

चलती बाइक पर डोर फंसने से हुए घायल :
महावीर कालोनी निवासी राजेश ग्रोवर बिस्किट व नमकीन की सप्लाई करता है। शाम को वह सप्लाई देकर बाइक से वापस लौट रहा था। जब वह तेजली के पास चर्च वाली गली में पहुंचा। तभी अचानक से चाइनीज डोर की चपेट में आ गया। जिससे उसका गला रेत गया। जिससे वह बाइक सहित अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा। गले में चाइनीज डोर फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया और उसके स्वजनों को सूचना दी। फिलहाल राजेश ग्रोवर की हालत गंभीर बनी हुई है। हिसार व मध्यप्रदेश में भी हो चुका हादसा :
15 दिन पहले मध्यप्रदेश के उज्जैन में चाइनीज डोर से 11वीं कक्षा की छात्रा की गर्दन कटने से मौत हो गई थी। दो दिन पहले हिसार हांसी में हनुमान कालोनी के बलजीत के 12 साल का बेटे अनुज गली में खेल रहा था। तभी चाइनीज मांझा उसके पांव से लिपट गया और टांग में कट लगने से उसकी नस कट गई, जिससे खून बहने लगा। परिवार ने किसी तरह काटकर मांझे को उसकी टांग से दूर किया। तब उसको प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां पर आपरेशन से उसकी नस को जोड़ा गया है।
Edited By Jagran