25 जनवरी को मेयर मदन चौहान फोन पर सुनेंगे समस्याएं
दैनिक जागरण सामाजिक सरोकार को निभाते हुए 25 जनवरी को हेलो जागरण कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इस दिन सुबह 11 से 12 बजे तक नगर निगम मेयर मदन चौहान फोन पर लोगों के सवालों के जवाब देंगे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दैनिक जागरण सामाजिक सरोकार को निभाते हुए 25 जनवरी को हेलो जागरण कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इस दिन सुबह 11 से 12 बजे तक नगर निगम मेयर मदन चौहान फोन पर लोगों के सवालों के जवाब देंगे। इनसे सफाई, डेयरी कांप्लेक्स, अतिक्रमण समेत शहर में विकास कार्यों को लेकर सवाल किए जा सकेंगे।
अधिकतर कॉलोनियों के लोग सफाई को लेकर परेशान हैं। कई डेयरी शहर के बीच में कॉलोनियों में चलाई जा रहीं हैं। इससे गोबर नालियों में बहता है। नालियां जाम रहती हैं। बरसात के दिनों में दिक्कत बढ़ जाती हैं। पानी गलियों में बहने लगता है जिससे आवागमन में दिक्कत होती होती है। जिन कॉलोनियों से नाले गुजर रहे हैं, उनकी सफाई के बारे में भी फोन पर सवाल किया जा सकता है।
अगर आप लोग बाजार में होने वाले अतिक्रमण से तंग है तो बात कर सकते हैं। आपके जवाब फोन पर मेयर की ओर से दिए जाएंगे। कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है इस बारे में सवाल कर सकते हैं। नक्शे व निगम के कार्यों को लेकर भी इनसे फोन पर बात की जा सकेगी। पेंशन फार्म को लेकर भी सवाल कर सकेंगे। इन नंबरों पर की जा सकती है बात
98138 79845, 89308 76048, 01732-268658